फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   House wall and roof collapse; family of eight has a narrow escape.

Bulandshahar News: भरभराकर गिरी मकान की दीवार और छत, बाल-बाल बचा आठ लोगों का परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
House wall and roof collapse; family of eight has a narrow escape.
अनूपशहर क्षेत्र के गांव गांव दुगरऊ में गिरी मकान की दीवार व छत। संवाद
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव दुगरऊ में रविवार रात करीब एक बजे बारिश के चलते मजदूर के मकान की पक्की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त कमरे में सो रहे दंपती और टिन शेड के नीचे सो रहे परिवार के छह अन्य सदस्य मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि दीवार खेत की तरफ गिरी। दंपती को मामूली खरोंच आई हैं।
विज्ञापन

गांव दुगरऊ निवासी 60 वर्षीय मजदूर मुकेश ने बताया कि दो दिनों से क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। रविवार रात वह अपनी पत्नी सुमीला के साथ मकान के कमरे में सो रहे थे। रविवार रात करीब एक बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान की पक्की दीवार और छत ढह गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। दंपती ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।
विज्ञापन

इस दौरान मुकेश और उनकी पत्नी को एक-दो ईंटें लग गईं। इससे उन्हें मामूली खरोंच आई हैं। मुकेश ने बताया कि उन्होंने करीब 12 साल पहले मकान बनवाया था। मकान के पिछले हिस्से में टीन शेड लगा हुआ है। इसके नीचे परिवार के छह अन्य सदस्य सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार और छत गिरने की आवाज सुनते ही सभी लोग घबराकर बाहर की ओर भागे। संयोग से दीवार मकान के अंदर की तरफ गिरने के बजाय खेत की ओर ढह गई। यदि दीवार अंदर की तरफ गिरती तो परिवार के लोगों की जान भी जा सकती थी। हादसे में परिवार के सभी आठ सदस्य सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है।

एसडीएम अनूपशहर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर पहुंचकर मकान को हुए नुकसान का आकलन करने और रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed