{"_id":"6abaab6f472a51a16e0d7328","slug":"house-wall-and-roof-collapse-family-of-eight-has-a-narrow-escape-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-166703-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भरभराकर गिरी मकान की दीवार और छत, बाल-बाल बचा आठ लोगों का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भरभराकर गिरी मकान की दीवार और छत, बाल-बाल बचा आठ लोगों का परिवार
विज्ञापन
अनूपशहर क्षेत्र के गांव गांव दुगरऊ में गिरी मकान की दीवार व छत। संवाद
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव दुगरऊ में रविवार रात करीब एक बजे बारिश के चलते मजदूर के मकान की पक्की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त कमरे में सो रहे दंपती और टिन शेड के नीचे सो रहे परिवार के छह अन्य सदस्य मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि दीवार खेत की तरफ गिरी। दंपती को मामूली खरोंच आई हैं।
गांव दुगरऊ निवासी 60 वर्षीय मजदूर मुकेश ने बताया कि दो दिनों से क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। रविवार रात वह अपनी पत्नी सुमीला के साथ मकान के कमरे में सो रहे थे। रविवार रात करीब एक बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान की पक्की दीवार और छत ढह गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। दंपती ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।
इस दौरान मुकेश और उनकी पत्नी को एक-दो ईंटें लग गईं। इससे उन्हें मामूली खरोंच आई हैं। मुकेश ने बताया कि उन्होंने करीब 12 साल पहले मकान बनवाया था। मकान के पिछले हिस्से में टीन शेड लगा हुआ है। इसके नीचे परिवार के छह अन्य सदस्य सो रहे थे।
विज्ञापन
दीवार और छत गिरने की आवाज सुनते ही सभी लोग घबराकर बाहर की ओर भागे। संयोग से दीवार मकान के अंदर की तरफ गिरने के बजाय खेत की ओर ढह गई। यदि दीवार अंदर की तरफ गिरती तो परिवार के लोगों की जान भी जा सकती थी। हादसे में परिवार के सभी आठ सदस्य सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है।
एसडीएम अनूपशहर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर पहुंचकर मकान को हुए नुकसान का आकलन करने और रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।