फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hot weather

टूटा पिछले वर्ष का रिकार्ड, 43 डिग्री पर पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
hot weather
धूप से बचने के लिए एक मां बच्चे को अपने पल्लू से ढंककर ले जाती। - फोटो : BULANDSHAHR
टूटा पिछले वर्ष का रिकार्ड, 43 डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से गत वर्ष और इस सीजन के सभी रिकार्ड टूट गए। तेज हवा के बीच चिलचिलाती गर्मी ने पसीने छुड़ाने का काम किया। ऐसे में घर से बाहर निकलने वालों को गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक बारिश होने के बाद ही इस झुलसा देेने वाली गर्मी से निजात पाने की बात कर रहे हैं।
लगातार बदल रहे मौसम के बीच दो दिन पहले तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। मंगलवार को तापमान में इजाफा हुआ और 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में हुई बढ़ोतरी से उमस बढ़ गई और इसका सामना करना सभी के लिए मुश्किल हो गया। वहीं, बुधवार अधिकतम तापमान बढ़कर 43 और न्यूनतम 33 डिग्री पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि बुधवार तापमान 43 डिग्री पर रहने से इस सीजन का यह दिन सबसे गर्म रहा। तेज हवा चलने के बावजूद भी लोगों को धूल और गर्म थपेड़ों का सामना करना पड़ा। मौसम में आर्द्रता भी कम होकर 35 फीसदी पर पहुंच गई। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि दो या दिन जुलाई को बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने के बाद ही इस झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

गत वर्ष 30 जून को रहा था 38 डिग्री तापमान
जिले में गत वर्ष 30 जून को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि बुधवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम 31 डिग्री रहा। इस तरह इस बार अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इस तरह रही तापमान की स्थिति
सुबह 06 बजे: 42 डिग्री सेल्सियस
सुबह 08 बजे: 40 डिग्री सेल्सियस
सुबह 10 बजे: 42 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 12 बजे: 43 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 02 बजे: 43 डिग्री सेल्सियस
शाम 04 बजे : 43 डिग्री सेल्सियस
शाम 06 बजे: 42 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed