फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   honey trap

हनीट्रैप में फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
honey trap
हनीट्रैप में फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। व्हाट्सएप और फेसबुक मेसेंजर पर वीडियो चैट के जरिए हनीट्रैपिंग करने वाले गिरोह की महिला समेत पांच सदस्यों को जहांगीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जनपद में कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। गिरोह के सदस्य महिला से अश्लील वीडियो चैट कराकर उसे रिकॉर्ड कर लेते थे, फिर ब्लैकमेलिंग करते थे।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जहांगीराबाद के गांव सांखनी निवासी मुख्त्यार अली ने कोतवाली जहांगीराबाद में सूचना देकर बताया था कि 30 अगस्त को वह अहार बाईपास पर एक आरोपी मतलूब अहमद की दुकान पर गया था। वहां पर दूसरे आरोपी बंटी शर्मा ने अपने मोबाइल में एक महिला के साथ उसके भाई की अश्लील फोटो दिखाते हुए 15 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। रुपये होने से इनकार किया तो उसकी गाड़ी की चाबी लेकर अपने पास रख ली। उस वक्त आरोपियों ने दो लाख रुपये तत्काल देने के लिए कहा, जिस पर उसने 50 हजार रुपये आरोपी बंटी के घर पहुंचा दिए। वहां पर पहले से ही एक महिला समेत पांच आरोपी मौजूद थे। उसी दौरान आरोपियों ने कहा कि 15 लाख रुपये न देने पर उसे और उसके भाई को जीवनभर के लिए जेल भिजवा देंगे।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि पीड़ित मुख्त्यार की तहरीर पर जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी महिला कविता निवासी गांव सुर्खुरु जहांगीराबाद, बंटी शर्मा निवासी गांव डूंगरा जाट जहांगीराबाद, सोनू कौशिक निवासी गांव असावरी जहांगीराबाद, मतलूब अहमद निवासी गांव जलीलपुर जहांगीराबाद, दीपक निवासी मोहल्ला रामागंज जहांगीराबाद एवं दीपक निवासी गांव डूंगरा जाट जहांगीराबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की जांच में हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये वसूलने की पुष्टि हुई। जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार को दबिश देकर पांच आरोपी बंटी शर्मा, सोनू कौशिक, मतलूब अहमद, दीपक एवं कविता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये की नकदी और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। फरार छठे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी कई को बना चुके निशाना
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पूर्व में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। जिनके मोबाइल पर पहले फोन कर महिला के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाया और बाद में उनसे मोटी रकम वसूली गई। हालांकि, उन लोगों ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया। इसी कारण बीते करीब तीन-चार माह से ये आरोपी इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed