फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Holashtak has started, now no auspicious work will be done till 13th March

Bulandshahar News: होलाष्टक शुरू, अब 13 मार्च तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। फाल्गुन शुक्ल की अष्टमी शुक्रवार से होलाष्टक शुरू हो गए हैं। अब 13 मार्च तक शादी, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इन दिनों में आध्यात्मिक कार्य होंगे। वहीं, इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया भी रहेगा।
विज्ञापन

पंडित राज शर्मा ने बताया कि होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। इसलिए उसमें कोई शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। होलाष्टक के समय कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, जमीन खरीदना, निर्माण कार्य करना, मुंडन, नामकरण और गृह प्रवेश नहीं करने चाहिए। बताया कि शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक के प्रथम दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु ग्रह अपने उग्र रूप में होता है। इसके चलते मस्तिष्क तमाम तरह के विकारों और परेशानियों से घिरा रहता है। इसलिए इस दौरान कोई भी काम बिगड़ने के ज्यादा आसार रहते हैं। ऐसे में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का पूजन करें।
विज्ञापन

वहीं, होलाष्टक भक्त प्रह्लाद से जुड़ा है। प्रह्लाद भगवान विष्णु के भक्त थे। उनकी भक्ति उसके पिता राजा हिरण्यकश्यप को रास नहीं आई। होलाष्टक के दिन से ही भक्त प्रह्लाद को कारागार में बंद कर होलिका में जलाने की तैयारी की गई। आठ दिन प्रह्लाद को कई तरह के कष्ट दिए। उन्होंने यह भी बताया कि होलाष्टक की समाप्ति 13 मार्च को होगी। इसके अगले दिन 14 को दुल्हेंडी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2350 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन, निकलेंगे जुलूस
जिले में होली की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, बाजारों में भी रौनक छाने लगी है। रंग और गुलाल की दुकान सज गई और होली पर बनाए जाने वाले व्यंजनों की बाजार में भरमार है। जैसे-जैसे होली नजदीक आती जा रही है तो बाजारों में भीड़ भी बढ़ती जा रही है। इस बार जिले में 2350 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके साथ ही जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed