फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hockey

Bulandshahar News: महिला हॉकी टीम खेलेगी स्टेट चैंपियनशिप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
hockey
महिला हॉकी टीम खेलेगी स्टेट चैंपियनशिप
विज्ञापन

बुलंदशहर। फर्रुखाबाद में प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसमें जिले से 15 सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन कर जिला खेल विभाग द्वारा प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया है। हॉकी चैंपियनशिप में प्रदेश के 10 जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

बीते दिनों जिला स्तर पर सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें जिलेभर से महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें उम्दा प्रदर्शन करने वाली 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की गई। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जो 12 जनवरी से 15 जनवरी तक होगा। इसमें प्रदेश भर से चुनी गई 10 टीमों में बुलंदशहर का भी चयन किया गया है। जिले की महिला हॉकी टीम में रीमा, खुशी नंदा, तुलसी, प्राची, मुनिका, प्रिया, कुसुम, पलक, साईन, सोनम, जसिका, रमजा, साजिया, करिश्मा व मानसी हॉकी खिलाड़ी शामिल हैं। प्रीति तोमर को टीम मैनेजर और सतीश कुमार को कोच की जिम्मेदारी देकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed