फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hightension wire

हाईटेंशन तार गिरने से महिला की मौत, युवती झुलसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:33 PM IST
सार

हाईटेंशन तार गिरने से महिला की मौत, युवती झुलसीसिकंदराबाद।निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।उसने तार को अलग कर फरीदा को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

विस्तार

हाईटेंशन तार गिरने से महिला की मौत, युवती झुलसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मपुर कलां में मंगलवार की सुबह आबादी क्षेत्र से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से एक महिला, एक पक्षी बत्तख की मौत हो गई। वहीं एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्ती से लाइन शिफ्ट किए जाने और मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों ने मृतका के शव को मोहम्मदपुर कलां बुलंदशहर मार्ग पर रखकर जाम लगाया।
मोहल्ला निवासी मुनीशा, गुलशन, अनीसा, रूबीना आदि ने बताया कि मोहल्ले से हाईटेंशन लाइन होकर गुजर रही है। सुबह करीब दस बजे अचानक गली में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने के कारण मोहल्ला निवासी फरीदा (30वर्ष) पत्नी नाजिम, गली में घूम रहे एक पक्षी बत्तख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुशाहेदा (18वर्ष) पुत्री शफीक गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुशाहेदा मूल रूप से जनपद के कस्बा शिकारपुर की रहने वाली है। वह अपनी बहन के घर आई हुई थी। आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों ने मुआवजे, मोहल्ले से होकर गुजर रही लाइन को शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर फरीदा के शव को मोहम्मदपुर कलां-बुलंदशहर मार्ग पर रखकर जाम लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन, ग्रामीण शांत हुए। करीब एक घंटे बाद जाम खुला। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर गांव में शोक छाया हुआ है। ग्रामीण भयभीत और गमजदा हैं। सांत्वना देने के लिए पीड़ित परिवार के घर लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

लंबे समय से लाइन शिफ्ट कराने की करते चले आ रहे मांग
सिकंदराबाद। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पूर्व में लाइन टूटने के कारण मोहल्ले के कई लोगों के घरों में आग लग गई थी। सामना जल जाने के कारण लोगों का भारी नुकसान हुआ था। लाइन को शिफ्ट कराने के लिए उन्होंने अफसरों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया। मगर किसी भी स्तर पर उनकी समस्या का सामाधान नहीं किया गया। यदि विभागीय अफसर उनकी मांग पर समय रहते ध्यान दे लेते तो आज फरीदा की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे गए थे स्कूल, लोग काम पर वरना हो सकता था बड़ा हादसा
सिकंदराबाद। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जिस समय हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा उस समय मोहल्ले के सभी बच्चे स्कूल गए हुए थे। वही लोग काम से बाहर गए थे। महिलाए घरों में काम कर रही थी। हर समय बड़ी संख्या में बच्चे गली में खेलते रहते हैं। वही लोगों का आना जाना भी लगा रहता है। हादसे के वक्त गली में अधिक लोग नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मासूमों के सिर से उठा मां का साया
सिकंदराबाद। मृतका फरीदा के चार बच्चे है। सभी छोटे हैं। उसका छोटा बेटा दो माह का है। फरीदा की मौत से उसके मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। पति नाजिम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। फरीदा की मौत से जहां उसका परिवार सदमें में है, वही उन्हें उसके बच्चों के पालन पोषण की चिंता भी सता रही है। बिन मां के बच्चों को अब कौन संभालेगा, कैसे इनकी परवरिश होगी। परिवार के लोगों को यहीं चिंता खाए जा रही है।
बचाने के प्रयास में सलीम को भी लगा करंट
सिकंदराबाद। मोहल्ला निवासी सलीम ने बताया कि अचानक शोर सुनकर वह अपने घर के बाहर निकल आया तो हाईटेंशन लाइन का टूटा हुआ तार फरीदा के पैरों में लिपटा था। उसने डंडें से तार को अलग किया। इस दौरान उसे भी तेज करंट लगा। उसने तार को अलग कर फरीदा को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
घंटों डर के साय में रहे मोहल्ले के लोग
सिकंदराबाद। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि तार टूटने की सूचना संबंधित बिजली घर पर दिए जाने के करीब एक घंटा बाद आपूर्ति को बंद किया गया। जिसके चलते मोहल्ले के लोग करीब एक घंटे तक डर के साय में रहे।
मौके पर पहुंचे एक्सईएन और एसडीओ
सिकंदराबाद। करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, युवती के झुलसने की सूचना पर एक्सईएन प्रशांत कुमार, एसडीओ शशांक अग्रवाल मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने, लाइन को शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया।

पीड़ित परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। लाइन को शिफ्ट करने के लिए सर्वे कराए जाएंगे। जिसके बाद लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।
शशांक अग्रवाल एसडीओ पॉवर कॉरपोरेशन मौके पर कानूनगो, लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया था। पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
राकेश कुमार, एसडीएम सिकंदराबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed