{"_id":"570fd7844f1c1b663b4a6af9","slug":"high-tension-power-lines-in-the-city-at-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में फाल्ट गुल हुई शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट गुल हुई शहर की बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से शहर के अधिकांश क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। शहर के चार मुख्य बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन हो गया। देर रात तक बिजली आपूर्ति गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब पांच बजे भूड़ से आ रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट से शहर के यमुनापुरम बिजलीघर, अंसारी रोड बिजलीघर, भूड़ बिजलीघर और हाइडिल कालोनी बिजलीघर पर ब्रेकडाउन हो गया। देर रात करीब एक बजे फाल्ट सही होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
ब्रेकडाउन होने से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं बिजली कटौती की जानकारी न मिलने से लोग बिजलीघरों के चक्कर भी लगाते रहे। लेकिन कर्मचारी ठीक प्रकार से जानकारी भी नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, बिजली कटौती का कारण और आने का समय पूछने के लिए यदि कंट्रोल रूम का फोन मिलाया जाए तो फोन भी नहीं उठते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि कंट्रोल रूम पर फोन मिलाते रहो, लेकिन फोन नहीं उठते हैं। लोगों कहा कि मामले की शिकायत विभाग के उच्चाधिकरियों से की जाएगी।