{"_id":"6499c4d1b161173a2905e524","slug":"high-tension-line-breakdown-due-to-rain-three-lakh-consumers-upset-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-752-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश के कारण हाइटेंशन लाइन ब्रेकडाउन, तीन लाख उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश के कारण हाइटेंशन लाइन ब्रेकडाउन, तीन लाख उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के कारण सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के तीन लाख से अधिक लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। धरपा से नगर और चोला क्षेत्र में 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन के चलते एक लाख लोगों को छह घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। जबकि दिन में बिजली के तार और खंभा बदलने के चलते नगर के 15 हजार से अधिक लोगों को चार घंटे तक बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा।
सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गया तो कई लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते बिजली सप्लाई बाधित हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे नगर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर के लिए धरपा स्थित ट्रांसमिशन केंद्र से आ रही 33 केवीए लाइन फेल हो गई। करीब साढ़े पांच बजे बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मचारी लाइन की मरम्मत के लिए निकले, लेकिन सात बजे तक लाइन ब्रेकडाउन होने के कारणों का पता नहीं चला। इसके अलावा जिले के करीब 300 गांवों में बारिश के कारण सात से आठ घंटे तक लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। इस दौरान शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, अहार, बुगरासी, औरंगाबाद, खानपुर क्षेत्र के गांवों में बिजली न होने से किसान सिंचाई के लिए परेशान रहे।
मरम्मत के चलते 15 हजार उपभोक्ता रहे परेशान
शिकारपुर बाईपास स्थित मोहनकुटी के पास बिजली के खंभे बदलने और लाइन की मरम्मत के चलते शहर के 15 हजार से अधिक लोगों को चार घंटे तक बिजली कटौती से परेशानी हुई। इस दौरान नगर के साठा, बाईपास रोड, मामन रोड, शास्त्री नगर समेत अन्य क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट से परेशानी हुई।
विज्ञापन
हाइटेंशन लाइन ब्रेकडाउन से 21 गांवों में बिजली गुल
चोला। क्षेत्र के बिजलीघर से जुड़े 21 गांवों में 50 हजार से अधिक लोगों क बिजली संकट से जूझना पड़ा। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते करीब चार बजे 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इसके चलते बिजलीघर से जुड़े चोला, फतेहपुर जादौन, बंचावली, कोंदू, सुल्तानपुर, खवासपुर, निठारी, नवादा, धमेड़ा नारा, बिरौड़ी ताजपुर, सिखेड़ा, लोहाकर, शाहपुर कलां, कनकपुर, नगला, बड़ौदा और बोढ़ा समेत अन्य गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। एसडीओ बलदेव सिंह ने बताया कि बारिश के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसे ठीक कराया जा रहा है।
मरम्मत के चलते बाधित रहेगी बिजली सप्लाई
बुलंदशहर। बिजली निगम के एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते मुख्य मार्गों की बिजली की लाइनों की मरम्मत की जानी है। इस वजह से 30 जून तक शहर के अंसारी रोड, डीएम रोड, मामन रोड, साठा, कालाआम, वलीपुरा नहर के आसपास के क्षेत्रों में सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
धरपा स्थित ट्रांसमिशन केंद्र से आ रही 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण लाइन को ठीक नहीं किया जा सका। बारिश बंद होते ही कर्मचारी समस्या के समाधान में जुटे हैं। जल्द बिजली सप्लाई चालू करा दी जाएगी। - अभिषेक कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम