फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   High-speed truck hits car, uncle and niece killed

Bulandshahar News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर/सलेमपुर। दिल्ली जा रहे कार सवारों को रविवार देर शाम सलेमपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 20 वर्षीय युवक सूफियान और उसकी चार वर्षीय भतीजी इफा की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की भाभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव ले गए।
विज्ञापन


शिकारपुर के मोहल्ला गंज सादात निवासी सूफियान (20 वर्ष) रविवार देर शाम अपने भाई शाजेब, भाभी सना, भतीजी इफा (4 वर्ष) के साथ-साथ अपने दोस्त आबिद, उसकी पत्नी सिमरन और पुत्र दानियल को लेकर कार से दिल्ली जा रहे थे। कार जैसे ही सलेमपुर थाना क्षेत्र में सलेमपुर की मढैया के पास मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर पहुंची, सूफियान ने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार की पिछली साइड में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सूफियान और उसकी भतीजी इफा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सूफियान की भाभी सना भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घायलों में शाजेब, आबिद, सिमरन और दानियल का उपचार जारी है। रविवार देर रात शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed