फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   High speed pickup hit the bike, woman died

Bulandshahar News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
High speed pickup hit the bike, woman died
खुर्जा में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद
खुर्जा। एनएच-34 पर बरतौली गांव मोड़ के पास अलीगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पति व पांच साल की बच्ची घायल हो गए।
विज्ञापन


खुर्जा देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि रविवार शाम को खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ला निवासी जाकिर बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी गुलिस्ता (30) और पांच साल की बेटी अलीशा के साथ बुलंदशहर से वापस लौट रहे थे। जब वह हाईवे पर बरतौली मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप बाइक में टक्कर मारते हुए हाईवे के किनारे गिर गया।
विज्ञापन

इसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने गुलिस्ता को मृत घोषित कर दिया और जाकिर व अलीशा को भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक मौके पर पिकअप छोड़कर भाग गया था। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह का कहना है कि हादसे में महिला की मौत हो गई और पति व उनकी बच्ची घायल हैं। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed