फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   High six lane

दिल्ली का सफर होगा सुहाना, 2000 करोड़ से छह लेन होगा हाईवे-91

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
High six lane
बुलंदशहर दिल्ली हाईवे। - फोटो : BULANDSHAHR
दिल्ली का सफर होगा सुहाना, 2000 करोड़ से छह लेन होगा हाईवे-91
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो हजार करोड़ रुपये से हाईवे-91 को जनवरी 2023 तक छह लेन किया जाएगा। इससे जिले के लोगों के लिए दिल्ली और अलीगढ़ का सफर सुहाना हो जाएगा।
वर्ष 2015 में गाजियाबाद के लाल कुंआ से कानपुर के लिए नेशनल हाईवे 91 का निर्माण हुआ तो यहां से प्रतिदिन औसतन 30 हजार वाहन गुजरते थे। हाईवे का कार्य पूरा होने के बाद अलीगढ़ और गाजियाबाद जाने का रास्ता सुगम हुआ था। छल साल में हाईवे पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन दिनों हाईवे पर प्रतिदिन औसतन 50 हजार लोग सफर करते हैं।
जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं
वर्ष 2015 में हाईवे फोर लेन बनाया गया था, लेकिन तब यहां छह लेन को ध्यान में रखते हुए ही अधिग्रहीत की गई थी। करीब छह वर्ष बीतने के बाद अब हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ने से हाईवे के चौड़ीकरण की आवश्यकता पड़ी है। इसलिए अब जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

बदायूं, बरेली, संभल की राह अभी कठिन
मेरठ-बदायूं हाईवे को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे घोषित कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद हालत खराब हैं। दिल्ली से बदायूं जाने वाले वाहन एनएच-91 पर बुलंदशहर तक फर्राटा भर सकेंगे, लेकिन आगे बदायूं तक का सफर सड़क खराब होने की वजह से मुश्किलों भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही है प्रक्रिया
गाजियाबाद के लाल कुंआ से अलीगढ़ तक हाईवे के चौड़ीकरण की योजना है। सिंगापुर की कंपनी द्वारा आवश्यक प्रक्त्रिस्या पूरी की जा रही है। मार्च 2023 तक कार्य पूरा हो जाएगा। - पीपी सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
हाइवे खबर का जोड़
बढ़ेगी रफ्तार
हाईवे के चौड़ीकरण से वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी जिससे ईंधन की खपत कम होगी और समय भी बचेगा। सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि 2022 में ही इसका काम पूरा हो जाए।
-दीपांशु शर्मा
गांवों को भी मिलेगा लाभ
हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा है, इसलिए पहले ही इसे फोर लेन कर दिया जाना चाहिए था। छह लेन होने से दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगेगा और आसपास के इलाके के लोगाें को भी लाभ मिलेगा।
नीरज राघव
हादसों में आएगी कमी
वर्ष 2015 में दिल्ली और अलीगढ़ की ओर वाहनों की संख्या आज के मुकाबले काफी कम थी। हाईवे की हालत सुधरने के बाद अब वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इससे हादसों में भी कमी आएगी।
- विजय कुमार गुप्ता
मिलेगी राहत
गाजियाबाद के लाल कुंआ से बुलंदशहर और अलीगढ़ तक वाहनों की संख्या काफी अधिक रहती है, जिसके चलते फोर लेन हाईवे भी अब छोटा नजर आने लगा है। छह लेन का काम जल्द शुरू हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

- अरुण कुमार शर्मा
जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ने की तैयारी
खुर्जा में कैलाश अस्पताल से जेवर रोड फोर लेन तक बाईपास बनाकर जेवर एयरपोर्ट से एनएच-91 को जोड़ा जाएगा। इससे जेवर एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को खुर्जा शहर के अंदर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। बाईपास बनाने के लिए शासन से स्वीकृति भी मिल गई है। जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed