फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   heavy road jam in city

दिन में सड़कें जाम, रातभर बत्ती गुल

Mon, 02 May 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 02 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
heavy road jam in city
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो शहर में जाम लगना अब आम बात हो गई है, लेकिन सोमवार को स्थिति ज्यादा खराब रही। जाम से शहर हांफता रहा और पुलिस गायब रही। करीब
विज्ञापन

तीन घंटे तक राहगीर जाम से जूझते रहे।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे से एक बजे तक स्याना अड्डे से लेकर डिप्टी गंज तक भीषण जाम लगा रहा। जाम की स्थिति इस कदर थी कि करीब एक किमी तक वाहन रेंग भी नहीं पा रहे थे। काली नदी के दोनों पुलों पर वाहन बेतरतीब तरीके से घंटों तक थमे रहे।

44 डिग्री तापमान में जाम ने राहगीरों के पसीने छुड़ा दिए। परिजनों के साथ जाम में फंसे छोटे-छोटे बच्चे बिलबिला उठे। जाम खुलवाने के लिए न तो ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान दिखा और न ही सिविल पुलिस का। करीब डेढ़ बजे धीरे-धीरे जाम अपने आप ही खुलता चला गया।
विज्ञापन


ई-रिक्शा संचालकों के आगे बौनी है पुलिस
एसी कमरों में बैठकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बेशक कितने ही प्लान बना लें, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। ई-रिक्शा संचालकों के आगे पुलिस का पूरा सिस्टम बौना बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 केवीए लाइन फेल
जनपद में बिजली कटौती बढ़ती जा रही है। कभी किसी कारण तो कभी किसी कारण, लोगों को जबरदस्त कटौती झेलनी पड़ रही है। रविवार रात 33 केवीए की लाइन फाल्ट होने के कारण शहर के मुख्य अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे तक ठप रही। इससे पांच हजार से ज्यादा घर और दुकानें प्रभावित हुए।

रविवार रात करीब आठ बजे अंसारी रोड बिजलीघर को पोषित कर रही 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हो गई। लाइन फाल्ट होने से बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अंसारी रोड, जिला अस्पताल रोड, अंबर सिनेमा रोड, साठा का कुछ क्षेत्र, शेखसराय आदि क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही।

करीब पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को 15 घंटे का बिजली संकट झेलना पड़ा। सोमवार को करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। लगातार हुई बिजली कटौती से लोगों के इन्वर्टर भी फेल हो गए। इसके अलावा बिजली नहीं होने से लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। सामान्य घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुए।


लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजलीघर से आपूर्ति बाधित रही। रात में पेट्रोलिंग कराए जाने के बावजूद फाल्ट पकड़ में नहीं आ सका। सुबह फाल्ट ठीक कराके बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। - डीसी शर्मा, एक्सईएन बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed