{"_id":"5759a32f4f1c1b23379c5be6","slug":"heavy-rain-dropped-tempreture","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से गिरा पारा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
आंधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में आए मानसून के बाद जनपद में बृहस्पतिवार शाम तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। बारिश से एकाएक पारा डाउन हो गया। दिनभर की तपिश के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते आंधी चलने लगी। झमाझम हुई बारिश से मौसम खुशनुमा होने से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे भी खिलखिला उठे। खेतों में फसले लहरा गईं, जिसे देखकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि केरल में मानसून आ चुका है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में यहां भी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, शाम को हुई तेज बारिश से पारा और बिजली की डिमांड में एकाएक कमी आ गई। दिन में जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं शाम को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक आ गया।
विज्ञापन
उधर, आंधी के कारण बिजली व्यवस्था को काफी क्षति पहुंची है। एसई राकेश कुशवाहा ने बताया कि आंधी के कारण शिकारपुर, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, ऊंचागांव आदि क्षेत्र की दर्जनभर लाइनें टूट गई, जिसके कारण करीब 100 से ज्यादा बिजलीघरों की बिजली गुल हो गई।