फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy doctors 'fear' on treating patients

मरीजों के इलाज पर भारी चिकित्सकों का ‘डर’

Sun, 28 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sun, 28 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Heavy doctors 'fear' on treating patients
Doctor - फोटो : Demo Pic

इसे जिले की लचर कानून व्यवस्था ही कहेंगे कि सरकारी डॉक्टर सुरक्षा कारणों से अनूपशहर सरकारी अस्पताल में ठहरने को तैयार नहीं हैं। इसकी कीमत अब मरीज चुका रहे हैं। चिकित्सकों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए डीएम से अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


24 मई को डीएम डा. रोशन जैकब और एसएसपी मुनिराज जी. ने अनूपशहर और तौली स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। अनूपशहर अस्पताल से चिकित्सकों के ड्यूटी से गायब रहने की खबर लगातार डीएम को मिल रही थी।
विज्ञापन


डीएम के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाआें की जानकारी मिली। अनूपशहर अस्पताल मेें चिकित्सा अधिकारी के बच्चे का कत्ल होने की बाबत डीएम को बताया गया। वर्तमान चिकित्सा प्रभारी के घर में हाल ही में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तमाम वारदात को लेकर चिकित्सीय स्टाफ में भय का माहौल है। चिकित्सकों ने बताया कि सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि स्वास्थ्य सेवाआें पर बुरा असर न हो। डीएम ने एसएसपी से कहा है कि मामला गंभीर है।

चिकित्सकों की जुड़ी आपराधिक घटनाआें की संजीदगी से मानिटरिंग की जाए। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का दायरा बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed