फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   heave Fog today, the mercury will fall

आज से कोहरा बरपाएगा कहर, गिरेगा पारा

Mon, 12 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
heave Fog today, the mercury will fall
बुलंदशहर में घने कोहरे में स्कूल जातीं छात्राएं।  - फोटो : ब्यूरो
आज से कोहरा और कहर बरपाएगा, जिससे पारे में गिरावट शुरू हो जाएगी। अल सुबह कोहरा और फिर धूप निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव के चलते मौसम विशेषज्ञ भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन


कई दिन से ठंड, कोहरा और दोपहर के समय धूप निकल रही है। सोमवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान लुढ़कर 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


इसी तरह बुधवार को पारा और लुढकर अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार आज से तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना बन रही है, जिसके चलते कोहरा-ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम समेत 6 ट्रेनें  रद्द, कई ट्रेनें लेट
कोहरे के चलते देरी से चलने के कारण सोमवार को संगम समेत छह ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया। वहीं कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। कई दिनों से देरी से चलने के कारण संगम, गोमती,  महानंदा,  लिच्छवी और  कालका एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अलावा डिब्रूगढ़ 16 घंटे, ऊंचाहार 18 घंटे,  फरक्का 18 घंटे, लिच्छवी 19, आम्रपाली 8, कालका 9, और मुरी 10 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed