फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heatwave alert issued till April 26, advisory issued

Bulandshahar News: गर्म हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, 26 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Heatwave alert issued till April 26, advisory issued
कलक्ट्रेट के पास गर्मी से बचने के लिए इस तरह जाते देखे गए वाहन चालक। संवाद
बुलंदशहर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, मंगलवार को मौसम विभाग ने 22 से 26 अप्रैल तक हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। इसके साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बचाव की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप और दोपहर में गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी लोगों को झुलसा देने वाली धूप और गर्म हवाओं से सामना हुआ। ऐसे मौसम के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 20 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच चली।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान से प्राप्त जानकारी के आधार पर आगामी पांच दिनों में हीटवेव की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से बचाव की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 21 अप्रैल से 26 अप्रैल के मध्य अन्य जनपदों के साथ बुलंदशहर में भी हीटवेव चलने की संभावना हैं।
----
इस प्रकार करें हीटवेव बचाव

1-कड़ी धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें।

2-हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें।

3-धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें।

4-पर्याप्त और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।

5-खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नीबू का पानी, छांछ, आम का पन्ना इत्यादि घरेलू पेय पदार्थों को इस्तेमाल करें।

7-कमजोरी, चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

8-अपने घर को ठंडा रखे, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें तथा रात में खिड़कियां खुली रखें।

---
यह कार्य नहीं करें

1-बच्चों एवं पालतू जानवरों को बिना निगरानी पार्क की गई कार में अकेला न छोड़ें, वाहन जल्दी गर्म होकर खतरनाक तापमान पैदा कर सकते हैं, जो बच्चों के लिए घातक हो सकती है।


2- भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम वाली गतिविधियों को न करें।

3- उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें।

4-शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें, क्योंकि ये शरीर को डीहाईड्रेट करते हैं।

कलक्ट्रेट के पास गर्मी से बचने के लिए इस तरह जाते देखे गए वाहन चालक। संवाद

कलक्ट्रेट के पास गर्मी से बचने के लिए इस तरह जाते देखे गए वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed