फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hearing problems due to cold, taking consultation

Bulandshahar News: सर्दी से कानों में हो रही परेशानी, ले रहे परामर्श

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:34 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। तापमान में गिरावट होने पर बढ़ी सर्दी से लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, यह मौसम गले और कानों पर भी प्रभाव डाल रहा है। ऐसे में लोगों के कानों में भारीपन के साथ अन्य परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी कक्ष में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश बच्चे और बुजुर्ग कान में दर्द की समस्या बता रहे हैं। शुक्रवार को कान में दर्द की समस्या के 45 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव से लोगों को कान दर्द की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कान में भारीपन महसूस होने पर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, मगर इससे कान के पर्दे पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन और आर्थोपेडिक के अलावा ईएनटी विशेषज्ञ के पास नाक, कान, गला रोग के मरीजोंं की भीड़ लग रही है। ईएनटी सर्जन डॉ. अरुण एमएस ने बताया कि सर्दी-जुकाम होने पर नाक से कान के बीच पानी चला जाता है। इस पानी से कान में संक्रमण हो जाता है।
कान में संक्रमण होने के साथ संबंधित के सुनने की क्षमता कम हो जाती है। वहीं, कुछ लोग कान में दर्द या जलन होने पर बिना परामर्श गर्म तेल डाल लेते हैं। इससे बड़ी समस्या बन जाती है।

ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीज कान में दर्द या कान बहने की समस्या बता रहे हैं। गले में खराश के भी मरीज आ रहे हैं। कान और गले में यह समस्याएं मौसम में बदलाव के कारण हैं। ऐसे में कान की समस्या को नजरअंदाज न करें। बिना चिकित्सक की सलाह के भी दवा न लें।

सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।  

सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।  - फोटो : सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed