{"_id":"582213c54f1c1bf47eb38f78","slug":"health-department-officials-from-the-account-flown-70-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के अफसर के खाते से उड़ाए 70 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के अफसर के खाते से उड़ाए 70 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर के खाते से करीब 75 हजार रुपये उड़ा दिए गए। स्वास्थ्य अफसर की शिकायत पर न तो बैंक की तरफ से कोई रिस्पांस दिया गया और न पुलिस की तरफ से। बाद में एसएसपी से शिकायत के बाद नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डिबाई अस्पताल में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल गौतम ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि सिविल लाइंस स्थित एक बैंक में उसका सैलरी एकाउंट है। अफसर ने 25 अक्तूबर को एटीएम कार्ड से खाते से 10 हजार रुपये निकाले और एटीएम अपने पास सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
31 अक्तूबर को रात करीब 9.30 बजे तीन मैसेज आए, जिसमें दो मैसेज करीब 10 हजार रुपये निकासी और तीसरा मैसेज करीब 50 हजार रुपये निकासी का आया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन