फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Head constable released video and raised questions on police system and dial 112 in uttar pradesh

UP: हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल, कहा- अफसरों की जिद और भ्रष्टाचार के बीच घुट रहा सिपाही; डायल-112 पर भी सवाल

Sun, 18 Jan 2026 10:23 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 18 Jan 2026 10:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में एक हेड कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अफसरों की जिद और भ्रष्टाचार से मानसिक रूप से परेशान होने की बात कहता नजर आ रहा है। वीडियो में डायल 112 व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं, जिस पर पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।
 

विज्ञापन
Head constable released video and raised questions on police system and dial 112 in uttar pradesh
हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में एक हेड कांस्टेबल के वीडियो ने पुलिस महकमे के भीतर खलबली मचा दी है। डिबाई सर्किल में तैनात हेड कांस्टेबल नितिन ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी कर विभाग की कार्यप्रणाली और आला अफसरों के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी व्यथा को व्यक्त करने के लिए नितिन ने आध्यात्मिक मार्ग चुनते हुए भगवान बुद्ध के उपदेशों और गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र पंक्तियों का सहारा लिया, जिससे यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल नितिन ने डायल-112 की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे के बीच निर्धारित 'रिस्पॉन्स टाइम' के भीतर पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा है, लेकिन जमीनी हकीकत समझे बिना अफसरों द्वारा इसे जबरन लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में नैतिकता का पतन हो रहा है और आम सिपाही भ्रष्टाचार व मानसिक दबाव के पाटों के बीच पीने को मजबूर है। विभागीय लोगों के मुताबिक नितिन की इस नाराजगी की एक बड़ी वजह उनका बार-बार होने वाला तबादला भी है। उन्हें पहले डिबाई से सिकंदराबाद भेजा गया और फिर अल्प समय के भीतर ही दोबारा डिबाई सर्किल स्थानांतरित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी 'ट्रांसफर-पोस्टिंग' की प्रक्रिया से क्षुब्ध होकर उन्होंने अपनी पीड़ा साझा की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की छवि पर उठते सवालों के बीच एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि मामला गंभीर है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए एसपी देहात को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed