{"_id":"68a35c5f97bc72ec8604b0a0","slug":"harihar-sena-was-formed-slogans-of-rajputana-zindabad-and-jai-bhavani-were-raised-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139003-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हरिहर सेना का गठन, गूंजे राजपूताना जिंदाबाद व जय भवानी के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हरिहर सेना का गठन, गूंजे राजपूताना जिंदाबाद व जय भवानी के नारे
विज्ञापन
अनूपशहर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में मंचासीन अतिथि व समाज के लोग। स्रोत: आयो
अनूपशहर। बुलंदशहर रोड स्थित फार्म हाउस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। इसमें सनातन धर्म की रक्षा के लिए हरिहर सेना संगठन का गठन किया गया। इस दौरान राजपूताना जिंदाबाद व जय भवानी के नारों की गूंज रही।
सम्मेलन की आयोजन समिति से जुड़े हुए ठाकुर भगवान सिंह चौहान ने बताया कि क्षत्रिय महासभा समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ेगी। केला देवी संभल से आए ऋषि राज गिरी और राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। ठाकुर एमपी सिंह, सुखविंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में युवाओं ने पारंपरिक साफे पहने और स्वाभिमान के प्रतीक बैनर थामे हुए थे। वक्ताओं ने राजपूत इतिहास और समाज में न्याय पर चर्चा की। युवाओं को समाज के महापुरुषों के इतिहास से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर मदनपाल सिंह ने की। संचालन रोहताश सिंह ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में ठाकुर सुनील सिंह, ठाकुर हरीराज सिंह, विश्व नाथ सिंह चौहान, अखंड प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह राघव,मोहित पंवार, श्याम प्रधान, दुर्गेश सिंह शिशौदिया, जगत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।