फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Crime News: Minor Girl Found Dead, Police Arrest Two Accused After Encounter

UP: चेहरा क्षत-विक्षत..गले की टूटी हड्डी, शरीर पर गहरे जख्म, बर्बरता की हदें पार; दरिंदगी के बाद मासूम का कत्ल

Sun, 04 Jan 2026 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jan 2026 11:24 AM IST
सार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद के एक गांव में खेत में मृत मिली छह वर्षीय मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मासूम का तकिये से मुंह दबाया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर की तीसरी मंजिल से पीछे की ओर खेत में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Bulandshahr Crime News: Minor Girl Found Dead, Police Arrest Two Accused After Encounter
Bulandshahr harassment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव में छह साल की मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदों ने बच्ची के शव को छत से फेंक दिया। वारदात में शामिल दोनों आरोपी उसी घर की ऊपरी मंजिल पर रहते थे। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों राजू और वीरू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, वह दस महीने से गांव में किराये पर रह रहे हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गए थे। घर पर पत्नी, बेटी और एक बेटा था। शाम छह बजे बच्ची घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने तलाश की तो करीब दो घंटे बाद बच्ची का लहूलुहान शव मकान के पीछे खेत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए मकान में ऊपरी मंजिल पर रहने वाले युवकों के कमरे में पहुंची तो वहां खून के धब्बे मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों युवक फरार हो चुके थे। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक कॉलोनी में छिपे हैं। घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

नशे में धुत थे आरोपी, शोर मचाने पर दबा दिया गला
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि बच्ची खेलते हुए छत पर आ गई थी। वहां दोनों आरोपी शराब पी रहे थे। वारदात के दौरान जब बच्ची ने शोर मचाया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
 

गले की हड्डी टूटी, शरीर पर मिले जख्म
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के साथ बर्बरता की गई। उसके शरीर पर गहरे जख्म मिले हैं। दरिंदों ने शोर दबाने के लिए इतनी जोर से गला घोंटा कि उसके गले की हड्डी टूट गई। तीसरी मंजिल से फेंके जाने के कारण सिर व छाती पर गंभीर चोटें आई थीं। चेहरा क्षत-विक्षत हो गया।

नम आंखों से अंतिम विदाई
देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार तड़के परिजन मासूम का शव लेकर फिरोजाबाद स्थित पैतृक गांव रवाना हो गए। पुलिस बल की मौजूदगी में शव को ले जाया गया। गांव में मासूम की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

इलाके में भारी आक्रोश
इस जघन्य वारदात से न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं, बल्कि पूरे इलाके में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने गांव के दामन पर ऐसा दाग लगा दिया है, जिसे धोना आसान नहीं। लोगों की मांग है कि दोषियों को सख्त सजा मिले।

 

10 महीने पहले सुनहरे भविष्य का सपना लेकर आए थे
पीड़ित पिता ने रूंधे गले से बताया कि वह फिरोजाबाद के एक गांव के रहने वाले हैं। करीब 10 महीने पहले बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए सिकंदराबाद आए थे। वह यहां एक फैक्टरी में काम करते हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनकी दुनिया ही उजाड़ दी। उनकी बेटी पहली बार छत की तरफ गई थी। यह भी नहीं पता कि आरोपी कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं।

 

दो समुदायों से जुड़ा है मामला
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते तूल पकड़ गया था। जिला अस्पताल में मोर्चरी के बाहर पीड़ित परिवार व अन्य लोग एकत्र होने लगे थे। पुलिस ने उनको उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और तत्परता दिखाते हुए रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी करेगी ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।-दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed