फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hapur news

गाजियाबाद: तीन दिन से लापता है विवाहिता, घर में ताला लगा कर ससुराल वाले फरार

Wed, 04 Sep 2019 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद के सिकंदराबाद में ससुराल में रह रही एक विवाहिता का पिछले तीन दिनों से कोई सुराग नहीं मिल रहा है, साथ ही ससुराल पक्ष के लोग भी घर पर ताला लगा कर गायब हैं। विवाहिता की बरामदगी को लेकर मायके पक्ष के लोग कोतवाली के चक्कर लगा-लगा कर परेशान हैं। उन्होंने विवाहिता की बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन भी किया, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। 

विज्ञापन


हापुड़ के बझेड़ा गांव के रहने वाले मोहम्मद अब्बास ने बताया कि करीब 11 महीने पहले उसने अपनी बेटी कौशर की शादी औद्योगिक क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। सोमवार को सपनावत पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर ताला लटका हुआ था। घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। तभी से मायके वाले बेटी की तलाश में भटक में रहे हैं। पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरा वालों ने उनकी बेटी की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आरोपी को शातिर किस्म का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह पहले भी अपने बेटे की पत्नी की हत्या कर चुका है। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भी भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed