{"_id":"6015a42d8ebc3e3188123419","slug":"hapur-news-bulandshahr-news-gbd2128818162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी शराब का ठेका दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी शराब का ठेका दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को सरकारी शराब का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पटेलनगर निवासी रजत गोयल बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें उन्होंने बताया था कि वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी सुमित से हुई थी। सुमित ने उन्हें सरकारी शराब का ठेका दिलवाने का आश्वासन दिया था और उसके एवज में रुपयों की मांग की थी। पीड़ित ने आरोपी के झांसे में आकर 3.50 लाख रुपये दे दिए थे। साथ ही बाकी की रकम काम होने के बाद देना तय हुआ था। लेकिन, सुमित ने न तो उसे ठेका दिलाया और न ही रकम वापस की। रुपये मांगने पर आरोपी जल्द ही रुपये लौटाने का आश्वासन देता रहा। आरोप है कि बीते दिनों रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने नगर पुलिस को निर्देशित किया था। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।