फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hapur news

हापुड़ निवासी वंदना का था बरारी में फूंका गया शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ निवासी वंदना का था बरारी में फूंका गया शव
विज्ञापन

बुलंदशहर। औरंगाबाद थानाक्षेत्र के गांव बरारी के निकट स्थित रजवाहे पर एक महिला की हत्या कर शव को फूंक दिया गया था। शव पूरी तरह से जल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। लेकिन, पुलिस ने अब एक सूत्र से मिले सुराग के हवाले से शिनाख्त के बाद हत्या के राज से भी पर्दा उठा दिया है। साथ ही मृतका के पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया है।
पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बीते तीन दिसंबर की सुबह औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरारी के निकट रजवाहे पर कंडो व लकड़ियों में किसी का शव जलाया गया था। शव पूरी तरह से जल चुका था, केवल हड्डियां ही बाकी थीं। उसके पैरों की उंगलियों में बिछुए होने से उसके महिला होने की जानकारी हुई थी। शिनाख्त न हो पाने के कारण अभी तक वारदात का खुलासा भी नहीं हो सका था। एसएसपी ने बीते दिनों उनके कार्यालय में एक व्यक्ति आया था। उक्त व्यक्ति ने एक लिफाफा दिया था। लिफाफे में बरारी निवासी व्यक्ति अमित पुत्र अमरपाल ठाकुर के बारे में जानकारी थी। साथ ही कार का नंबर भी उसमें इंगित था। इसके बाद नंबर ट्रेस किया गया तो यह कार विकास बंसल पुत्र बालिकशन निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ़ का निकला। विकास से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि अमित पुत्र अमरपाल ठाकुर निवासी ग्राम बरारी थाना औरंगाबाद ने अपनी पत्नी वंदना की हत्या करके उसकी कार में रखकर बरारी में शव को जलाया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। पूछताछ में अमित ने बताया कि हापुड़ के हरिद्वारी नगरी कॉलोनी निवासी वंदना नाम की लड़की से उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वंदना से अमित का झगड़ा रहना लगा। वह बेटी को लेकर अलग रहने लगी और धमकी देने लगी कि वह उसे जेल भिजवा देगी। जिसके बाद उसने उसकी हत्या करके शव को बरारी गांव के जंगल में उपलों में रखकर फूंक दिया।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में हुई थी पहली मुलाकात -----------
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी वंदना दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। अमित बी-टेक है और वह भी गाजियाबाद एक कंपनी में नौकरी करता था। दोनों की दिल्ली में आनंद विहार में मेट्रो में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद बाद प्यार हुआ और कड़कड़डूमा कोर्ट में शादी कर ली। उसके बाद जेवर में परिजनों की मर्जी से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस से मिली मदद --------
अमित लोनी में पत्नी वंदना के साथ रहता था। विकास की जिस कार से वंदना की लाश को लाया गया था। उस कार में जीपीएस लगा हुआ था। पुलिस ने जीपीएस की लॉग हिस्ट्री निकलवाई तो उसकी लोकेशन घटना वाले दिन की बरारी गांव में ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed