फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Half-yearly examinations will be held in council schools from November 28.

Bulandshahar News: अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं परिषदीय स्कूलों में 28 नवंबर से होंगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations will be held in council schools from November 28.
बुलंदशहर। जिले के 1862 परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक होंगी। परीक्षा कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। परीक्षा में दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी जबकि दो से लेकर पांच तक की मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी। कक्षा 6 से 8 तक तक लिखित परीक्षाएं होंगी। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत, कला, संगीत, शारीरिक शिक्षा और कार्यानुभव जैसे विषयों की मौखिक व लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा एक की परीक्षा पूरी तरह मौखिक रहेगी।
कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक और लिखित होगी। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा केवल लिखित रूप में होगी, जिसमें कुल 50 अंक के प्रश्न होंगे। बीएसए ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी अभिलेख, प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं, प्राप्ति व वितरण रजिस्टर विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed