{"_id":"69330e004cc57a50e3057861","slug":"half-yearly-examinations-will-be-held-in-council-schools-from-10th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-144795-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में 10 से होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में 10 से होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 1862 परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। परीक्षा में दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। पहले परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होने वाली थीं लेकिन एसआईआर के चलते स्थगित कर दी गई थीं।
परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी जबकि दो से लेकर पांच तक की मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी। कक्षा 6 से 8 तक तक लिखित परीक्षाएं होंगी। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत, कला, संगीत, शारीरिक शिक्षा और कार्यानुभव जैसे विषयों की मौखिक व लिखित परीक्षा होगी।
कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक और लिखित होगी। कक्षा छह से आठ तक की केवल लिखित परीक्षा होगी। जिसमें कुल 50 अंक के प्रश्न होंगे। बीएसए ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी अभिलेख, प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं, प्राप्ति व वितरण रजिस्टर विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे।