फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Guddu Pandit celebrated birthday by gathering crowd, report filed

भीड़ एकत्र कर गुड्डू पंडित ने मनाया जन्मदिन, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Guddu Pandit celebrated birthday by gathering crowd, report filed
भीड़ एकत्र कर गुड्डू पंडित ने मनाया जन्मदिन, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिबाई विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके गुड्डू पंडित व उनके समर्थकों ने एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया। इसी के चलते सूचना मिलने पर आला अफसर उनके आवास पर पहुंचे और कार्रवाई की। मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का शुक्रवार को जन्मदिन है। इसी के चलते बृहस्पतिवार देर रात को उनके आवास पर काफी संख्या में समर्थक एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने गुड्डू पंडित के साथ मिलकर केक काटा। संबंधित फोटो व वीडियो व सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गईं। इसके अलावा शुक्रवार को एक बार फिर पूर्व विधायक के शिकारपुर बाईपास रोड स्थित आवास पर काफी संख्या में समर्थक एकत्रित हुए और इस दौरान भी पूर्व विधायक ने फरसे से केक काटकर समर्थकों के साथ अपने जन्मदिन की खुशियां बनाई। जिसकी जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सिटी और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए। मामले में पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे लोगों को भगा दिया। मौके से एक लावारिस गाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई जा रही है। पूर्व में भी उनके खिलाफ पांच मामले नियमों के उल्लंघन के दर्ज किए जा चुके हैं। साथ उन्हें इस बार चेतावनी दी गई है कि अब शोसल डिस्टेंसिंग का उल्लंधन करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में पूर्व विधायक से बातचीत की कोशिश की गई तो उन्होंने मैसेज के माध्यम से बात करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed