{"_id":"570d2cc34f1c1b0b0a4a6adf","slug":"gttuli-got-to-rotate-so-confounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘घटतौली मिली तो मुंह काला कर घुमाएंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘घटतौली मिली तो मुंह काला कर घुमाएंगे’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं क्रय केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर केंद्रों पर छाया, बोरी-बारदाने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम दफ्तर में घुसने को लेकर किसानों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई, जिसके बाद सुरक्षा घेरा तोड़कर किसान डीएम के दफ्तर में घुस गए। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी कि किसी भी केंद्र पर घटतौली पकड़ी गई तो कर्मचारियों का मुंह काला कर घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह और जिलाध्यक्ष बिशन सिंह सिरोही ने कहा कि क्रय केंद्रों पर घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटतौली रोकने के लिए भाकियू के सचल दस्ते खुद छापेमारी करेंगे।
विज्ञापन
स्याना तहसील की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष बिशन सिंह सिरोही, बुलंदशहर तहसील की जिम्मेदारी जगतवीर सिंह और अनूपशहर डिबाई की जिम्मेदारी यशवीर सिंह, खुर्जा तहसील की जिम्मेदारी मांगे राम त्यागी, शिकारपुर की जिम्मेदारी सतपाल सिंह और सिकंदराबाद की जिम्मेदारी वीरपाल सिंह को दी गई है। इस दौरान पुष्पेंद्र यतेंद्र, शैलेंद्र, रवि, वीर सिंह, राम किशन मौजूद रहे।