फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   GST team caught fake ITC claim of Rs 1.46 crore

Bulandshahar News: जीएसटी टीम ने पकड़ा 1.46 करोड़ का फर्जी आईटीसी क्लेम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जीएसटी विभाग की ओर से डिबाई के लकड़ी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई। इस दौरान जांच में सामने आया कि व्यापारी ने आठ बोगस फर्मों से 1.46 करोड़ का फर्जी आईटीसी क्लेम किया था। टीम की कार्रवाई के बाद व्यापारी ने 46.75 लाख रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग की टीम ने डिबाई स्थित एक लकड़ी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर 20 दिसंबर को सर्वे की कार्रवाई की। टीम की जांच में सामने आया कि व्यापारी ने वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक विभिन्न फर्मों के माध्यम से खरीद-फरोख्त दर्शाई है। इनमें से आठ फर्म ऐसी पाई गईं जो फर्जी थीं।
विज्ञापन

इन फर्मों के माध्यम से खरीद-फरोख्त दर्शाते हुए व्यापारी ने अवैध रूप से 1.46 करोड़ रुपये की आईटीसी क्लेम की थी। उपायुक्त जयंत सिंह ने बताया कि टीम की जांच के बाद व्यापारी ने 46.75 लाख रुपये जमा करा दिया है। शेष धनराशि को जल्द जमा करने का आश्वासन दिया है। फर्म से संबंधित अन्य जांच चल रही है। जल्द ही जांच पूरी करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed