फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grocery trader robbed at grain market gate, traders gave ultimatum to police

Bulandshahar News: अनाज मंडी गेट पर किराना व्यापारी से लूट, व्यापारियों ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Grocery trader robbed at grain market gate, traders gave ultimatum to police
गुलावठी। पुरानी अनाज मंडी गेट पर शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे किराना व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन पॉइंट पर 35 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। वहीं वारदात के बाद व्यापारियों ने पुलिस को शनिवार सुबह दस बजे तक लूट का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला जगदीशपुरी गांधीगंज निवासी किराना व्यापारी ललित कुमार की पुरानी मंडी के गेट पर किराने की दुकान है। देर रात करीब 9 बजे वह दुकान बढ़ा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां आए और व्यापारी से गुटखे की मांग करने लगे। व्यापारी ने जब गुटखा देने के लिए दुकान का रुख किया तो बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर तमंचा रख दिया और उसके गल्ले से 35 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद बदमाश व्यापारी को शोर मचाने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकले। लूट की सूचना पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। पुरानी मंडी व्यापार संगठन के अध्यक्ष अज्जू गर्ग, मयंक अग्रवाल, कुलदीप सिंघल, पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, कुलदीप मोदी, राजेश अग्रवाल, जुगनू गर्ग, संजीव गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से लूट के खुलासे की मांग की। साथ ही पुलिस को चेतावनी दी कि यदि शनिवार सुबह 10 बजे तक लूट का खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी बाजार बंद रखेंगे। उधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में में जुट गई है। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में बदमाश नगर में सक्रिय हैं और पुलिस आपराधिक घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed