फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grandmother and granddaughter die after being hit by a train

Bulandshahar News: ट्रेन की चपेट में आने से दादी-पोती की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में पैदल ट्रैक पार करते हुए उधमपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से दादी-पोती की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बिन पुलिस कार्रवाई के ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गांव निवासी बृजेश ने बताया कि मंगलवार सुबह वह बुग्गी से खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। उसके साथ उसकी 55 वर्षीय मां अमरबती पत्नी किरनपाल और दस माह की बेटी करुणा थी। दोपहर को खेत से चारा लेने के बाद तीनों लोग वापस घर लौट रहे थे। खेत से गांव आने के लिए उनको अंडरपास से जाना पड़ता है। ऐसे में बृजेश बुग्गी लेकर आ रहा था। वहीं अमरबती अपने साथ करुणा को लेकर रेलवे लाइन पैदल पार कर आने लगी। तभी उधमपुर एक्सप्रेस की चपेट में दोनों दादी-पोती आ गईं और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के दोपहर बाद दोनोंं का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed