फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gram prdhans commits for development

तालाबों की सफाई और पानी की टंकी बनवाने का वादा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
तालाबों की सफाई और पानी की टंकी बनवाने का वादा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के ग्राम प्रधान गांव के विकास का एजेंडा तैयार कर चुके हैं। अमर उजाला की ओर से प्रधानों की ओर से गांव के लिए किए जाने वाले कार्यों का पता लगाने के लिए संपर्क जारी है। कोई तालाब की सफाई करवाने तो कोई पानी की टंकी बनाने का वादा कर रहा है। प्रधान गांव की जरूरी समस्याओं को दूर कर विकास करवाने की भी बात कर रहे हैं।
सीन-1
गांव में स्वच्छ पानी को बनवाऊंगा पानी की टंकी
- ग्राम पंचायत:कनौना/आबादी:6000
- प्रधान: अजय लोधी
- उम्र: 30 वर्ष
- शैक्षिक योग्यता: स्नातक
- कार्य: समाजसेवी
- पृष्टभूमि: पिता रविंद्र सिंह अध्यापक हैं और माता राजेंद्री देवी गृहणि हैं। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा। उनका यह भी कहना है कि अभी मेरी शिक्षा भी जारी है। परिवार का राजनीति से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन

मेरा संकल्प
- पानी की टंकी और ग्राम सभा की भूमि पर नए तालाब बनवाना।
- गांव में नियमित सफाई करवाने के साथ अन्य विकास कार्य करवाना।
- गांव की गलियों को पक्का करने के लिए खड़ंजे और नालियां बनवाना।
गांव की समस्याएं
गांव में पानी की टंकी न होने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या के साथ पानी घरों में घुस जाता है। कई गलियों में पूर्व में बना खड़ंजा और कई जगह से नालियां टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-2
बैलोन को पर्यटन स्थल को दिलाऊंगी पर्यटन स्थल का दर्जा
- ग्राम पंचायत: बैलोन/आबादी:6500
- प्रधान: विष्णुकांता उपाध्याय
- उम्र: 28 वर्ष
- शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट
- कार्य: गृहणि एवं समाजसेवी
- पृष्टभूमि: पति जीतू उपाध्याय व्यवसायी व समाज सेवी हैं। जेठ सोनू उपाध्याय ने एक बार प्रधानी का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। राजनीति से परिवार का कोई लेना देना नहीं है।
मेरा संकल्प
- गांव स्थित सर्व मंगला भवानी का मंदिर है। इसलिए गांव को पर्यटन स्थल बनाना है।
- गांव व माजरा नगला की सभी कच्ची नालियों को पक्का करवाना।
- गांव को कोरोना से मुक्ति के लिए सभी ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाना।
समस्याएं
गांव में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। बारिश में गलियों में जलभराव हो जाता है। नियमित साफ-सफाई नहीं होती है। इतना बड़ा गांव और हर साल लाखों श्रद्धालु मंदिर पर आते-जाते रहते हैं। बावजूद इसके स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं है।
सीन-3
गांव में स्वच्छ पानी को बनवाऊंगा पानी की टंकी
- ग्राम पंचायत:चांदपुर पूठी/आबादी:7500
- प्रधान: ममता देवी
- उम्र: 32 वर्ष
- शैक्षिक योग्यता: बीए
- कार्य: गृहणि व समाजसेवी
- पृष्टभूमि: वह किसान परिवार से हैं। जेठानी पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। पूरा परिवार समाजसेवा का भाव रखता है और समाज सेवा में सदैव आगे रहता है।

मेरा संकल्प
- तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण करवाना।
- तालाब से नीम नदी को जोड़ना, ताकि तालाब के भरने पर पानी नदी में जा सके।
- क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट व गलियों के साथ खड़ंजों की मरम्मत करवाना।
समस्याएं
गांव के बीच चामड़ के पास स्थित तालाब गंदगी और कीचड़ से भरा रहता है। जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इस समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में छोटी-मोटी अन्य समस्याएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed