फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Government Wheat Soaked in Rain; Lapses Exposed at Sikandrabad Procurement Center

Bulandshahar News: बारिश में भीगा सरकारी गेहूं, सिकंदराबाद क्रय केंद्र पर अव्यवस्थाएं उजागर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Government Wheat Soaked in Rain; Lapses Exposed at Sikandrabad Procurement Center
सिकंदराबाद ​स्थित क्रय केंद्र पर बारिश से भीगा सरकारी गेहूं। संवाद
सिकंदराबाद। अनाज मंडी स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर प्रशासनिक लापरवाही के चलते बारिश में कई क्विंटल गेहूं भीग गया। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बेमौसम बारिश के बावजूद गेहूं को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। इससे किसानों और सरकारी खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

सिकंदराबाद मंडी में संचालित सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर किसान समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेचने पहुंच रहे हैं लेकिन केंद्र पर खुले में गेहूं रखा होने के कारण बुधवार रात हुई बारिश में बड़ी मात्रा में गेहूं भीग गया। केंद्र प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक करीब 2200 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गेहूं को गोदाम में पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र पर गेहूं रखने के लिए न तो कोई पक्का चबूतरा बनाया गया है और न ही बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त तिरपाल या शेड की व्यवस्था की गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन द्वारा समय रहते इंतजाम न किए जाने से सरकारी अनाज खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed