फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Govardhan Puja today, auspicious time from 3:29 pm to 5:44 pm

गोवर्धन पूजा आज, दोपहर 3:29 से शाम 5:44 बजे तक शुभ मुहूर्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja today, auspicious time from 3:29 pm to 5:44 pm
बुलंदशहर। गोवर्धन पूजा बुधवार को होगी। घर-घर गोवर्धन महाराज विरोजेंगे। साथ ही उनका पूजन कर अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पंडितों के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 03:29 से शाम 05:44 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

पं. कैलाश शर्मा ने बताया कि गोवर्धन पूजा प्रतिपदा तिथि पर मनाई जा रही है। प्रतिपदा की शुरुआत मंगलवार की शाम 5:54 बजे से हो रही है और यह बुधवार की रात 8:16 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

पूजा के दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें एक मुहूर्त सुबह 6:26 से सुबह 8:42 बजे तक और दूसरा दोपहर 3:29 से शाम 5:44 बजे तक है। दोपहर वाला मुहूर्त उत्तम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के लिए सुबह स्नान करके पहले गोबर से गोवर्धन बनाएं। दीपक जलाएं, अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाएं। गोवर्धन भगवान का ध्यान करते हुए मंगलकामना करें। गोवंशों की पूजा करके भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed