{"_id":"68e7f07283fb1104550368f9","slug":"girls-ran-with-the-message-of-womens-safety-and-empowerment-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-141880-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश लेकर दौड़ीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश लेकर दौड़ीं छात्राएं
विज्ञापन
रन फॉर एंपावरमेंट वूमेन मैराथन के दौरान छात्राओं के साथ दौड़ लगाते एसपी देहात। संवाद
बुलंदशहर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आयोजित रन फॉर एंपावरमेंट वूमेन मैराथन में जिले की 300 से अधिक छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। रैली पुलिस लाइन से शुरू हुई और कालाआम होते हुए अंसारी चौक पर जाकर खत्म हुई। इस आयोजन का लक्ष्य महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।
रिजर्व पुलिस लाइन से मैराथन को एसपी सिटी शंकर प्रसाद और एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने नारी सुरक्षा-नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तीकरण ही राष्ट्र सशक्तीकरण जैसे नारे लगाए। मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को एसपी सिटी और एसपी देहात ने प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
छात्रा वर्ग में बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज की मनीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिंदल जीआईसी कॉलेज की नैंसी द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं। महिला पुलिसकर्मी वर्ग में थाना अरनिया की महिला आरक्षी गुड्डन ने बाजी मारी। एसपी सिटी ने छात्राओं और महिलाओं को कहा कि उन्हें अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने एंटी रोमियो टीमों से मदद लेने की अपील करते हुए बताया कि थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हैं, जहां महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, आपकी पूरी सहायता की जाएगी। मैराथन का उद्देश्य ही महिलाओं को यह भरोसा दिलाना था कि पुलिस उनके साथ खड़ी है। एसपी देहात ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस का लक्ष्य है कि महिलाओं को हर स्तर पर सुरक्षित माहौल मिले, जिससे वे निर्भीक होकर अपनी शिक्षा और कॅरिअर पर ध्यान केंद्रित कर सकें।