{"_id":"60ed6c58936f26334f29485a","slug":"girl-who-was-burnt-alive-by-pouring-petrol-died-during-treatment-young-man-was-opposing-relationship-with-elder-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई युवती की इलाज के दौरान मौत, बड़े भाई से संबंध का विरोध कर रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई युवती की इलाज के दौरान मौत, बड़े भाई से संबंध का विरोध कर रहा था युवक
Tue, 13 Jul 2021 04:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 13 Jul 2021 04:05 PM IST
सार
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, आरोपी युवक के बड़े भाई से युवती का संबंध था, जिसका उक्त युवक विरोध करता था, सोमवार को उसने पानी पीने के बहाने घर पर बुलाकर युवती को पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
बुलंदशहर जिले की खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के मूड़ाखेड़ा गांव में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई युवती की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार रात करीब तीन बजे युवती ने आखिरी सांस ली। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, आरोपी युवक के बड़े भाई से युवती का संबंध था, जिसका उक्त युवक विरोध करता था, सोमवार को उसने पानी पीने के बहाने घर पर बुलाकर युवती को पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव मूड़ाखेड़ा निवासी एक युवती (20) का गांव के ही एक युवक से संबंध था। उक्त युवक का छोड़ा भाई पवन इसका विरोध कर रहा था। सोमवार को उसने पानी पीने के बहाने युवती को अपने घेर पर बुलाया, जहां उसने पेट्रोल डालकर युवती को जला दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह लोगों ने आग बुझाया। वह आग से बुरी तरह झुलस गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा पीड़िता का बयान दर्ज किये। झुलसने से युवती की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसका बुलंदशहर में उपचार चल रहा था। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, युवती ने अपने बयान में गांव के ही युवक पवन पर आरोप लगाया है।