{"_id":"58de95744f1c1b0b0563eef9","slug":"gill-will-be-the-power-of-eight-thousand-home-shops-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार घर-दुकानों की बिजली आज रहेगी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हजार घर-दुकानों की बिजली आज रहेगी गुल
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
आज रहेगी बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सबसे मुख्य बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति आज दिनभर गुल रहेगी। बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के कारण आपूर्ति गुल रहेगी। इसके चलते हजारों लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
नगर के सबसे मुख्य अंसारी रोड बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का काम शनिवार को किया जाएगा। बिजलीघर की क्षमता वृद्धि पांच एमबीए से बढ़ाकर 10 एमबीए की जाएगी।
बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का काम शनिवार सुबह छह बजे से शुरू किया जाएगा और रात नौ बजे तक चलेगा। इस दौरान बिजलीघर से जुड़े अंसारी रोड, जिला अस्पताल रोड, ईदगाह रोड, अंबर रोड, चौक बाजार, शेख सराय, सुनारों वाली गली आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे तक गुल रहेगी।
विज्ञापन
एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का काम चलेगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति गुल रहेगी।