{"_id":"6032be588ebc3ee9152651d4","slug":"ghaziabad-news-bulandshahr-news-gbd2141356169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारबंदी कर श्मशान घाट को दो हिस्सों में बांटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारबंदी कर श्मशान घाट को दो हिस्सों में बांटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारबंदी कर श्मशान घाट को दो हिस्सों में बांटा, रिपोर्ट दर्ज
पहासू। थाना क्षेत्र के गांव बनैल में श्मशान घाट को तारबंदी कर दो हिस्सों में बांटने के मामले में 42 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला एक ही समुदाय के दो अलग-अलग पक्षों से जुड़ा होने के बार तूल पकड़ गया। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है। मामला हाईलाइट होने के बाद तारबंदी को हटवा दिया गया।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव बनैल स्थित श्मशान घाट को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष श्मशान पर अपना हक जता रहे थे। साथ ही इसको देखते हुए दोनों पक्षों ने अपने दावे को मजबूत करने के लिए दो शव स्थलों के बीच कंटीले तारों की फेंसिंग कर दी थी। जिसके बाद शमशान को दो हिस्सों में बांट दिया गया। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस तक शिकायत पहुंच गई। लेकिन, दोनों पक्षों के आरोपियों ने पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही फेंसिंग हटा दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, उक्त प्रकरण में ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप गिरी ने 42 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
24 लाख की लागत से हुआ था निर्माण
कुछ समय पूर्व ही गांव के एक छोर पर 24 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट का निर्माण कराया गया था। उसके बाद से ही गांव के दो पक्षों में उसको लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, इस बाबत कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है। पुलिस भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने का दंभ भर रही है।
विज्ञापन
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मुकेश कुमार, थाना प्रभारी पहासू