फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gangrape report

Bulandshahar News: छह माह बाद दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
gangrape report
छह माह बाद दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब छह माह पूर्व महिला के घर में घुसकर तीन नामजद आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते दिनों न्यायालय में याचिका दायर कर बताया था कि गत दस जून को उनका पति घर से बाहर गया था। उस दौरान वह घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति के आरोपी बिज्जे, कालीचरन और बॉबी वहां आ पहुंचे। साथ ही आरोपियों ने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथापाई करते हुए पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता ने पति के वापस आने पर मामले की जानकारी दी। साथ ही थाने पहुंच कर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से भी मामले में न्याय की गुहार लगाई। इसके बावजूद थाना पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। इस पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed