{"_id":"6342fb67bfe0985da82393cd","slug":"gangrape-bulandshahr-news-gbd2457873167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
सार
बाग में ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्मगुलावठी।जिस पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, धमकी देने और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।जल्द ही पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विस्तार
बाग में ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
गुलावठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को बाग में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा दस में क्षेत्र के ही एक विद्यालय में पढ़ती है। गत पांच अक्तूबर की देर शाम को पड़ोस के ही गांव लाडलावास निवासी आरोपी नितेश, रितिक और शिकारपुर के गांव ढलना निवासी विवेक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर घर से गांव के निकट ही एक बाग में ले गए। जहां आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। साथ ही आरोपियों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देकर चले गए। जिसके बाद पीड़िता देर रात में अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता सात अक्तूबर को परिजनों के साथ थाने पर पहुंची और तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, धमकी देने और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं, अब पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जल्द ही पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।
बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा, दहशत
वारदात के बाद पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची थी। परिजनों के काफी पूछने के बाद उसने मामले की जानकारी दी। दो दिन तक परिजन लोक लाज के भय से चुप रहे लेकिन बेटी को दहशत में देखकर अब परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के जल्द ही न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी