फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga water reaches fields, appeal not to take animals to Khadar

Bulandshahar News: खेतों तक पहुंचा गंगा का पानी, खादर में पशु न ले जाने की अपील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ganga water reaches fields, appeal not to take animals to Khadar
गंगा किनारे ​शिव मंदिर के पास निकल रहे सांपों की जानकारी देती महिला श्रद्धालु। संवाद
अनूपशहर/नरौरा। जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी खेतों तक पहुंच गया है। अनूपशहर में पानी कुछ कम हुआ है लेकिन बिजनौर बैराज से बुधवार को एक बार फिर 82,488 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा किनारे वाले ग्रामीणों से खादर में पशु न ले जाने की अपील की है।
विज्ञापन

गंगा किनारे कटान जारी है और खादर से खेतों तक पहुंचे जलस्तर को देख किसानों को अपनी फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। नरौरा गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बुधवार कुल पानी 102201 बैराज से डाउनस्ट्रीम में 86703 क्यूसेक की गंगा में निकासी की जा रही है।
विज्ञापन

बैराज से निकली एलसीसी नहर में 7978 और पीएलजीसी नहर में 7432 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर अवर अभियंता सिंचाई विभाग उमेश कुमार ने बताया कि अनूपशहर लाल महादेव घाट के नजदीक एवं मोहल्ला छपैटी की आबादी के नीचे जो कच्चा घाट बना हुआ है। वहां पर कटाव की संभावना अधिक है और इस नजर रखी जा ही है। दूसरी ओर एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि बुधवार बिजनौर 82400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा के जल स्तर में करीब 1 फीट की घटौती दर्ज की गई है। किसानों से खादर में पशु ना ले जाने की अपील की गई है। बाढ़ चौकियां बनाकर लेखपालों की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूपशहर में कटान से निकल रहे सांप

लाल महादेव घाट में आबादी की तरफ सांप निकल रहे हैं। इसके लोगों में भय व्याप्त है। इस घाट पर भगवान शिव का मंदिर है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। महिला श्रद्धालु शिवांगी अग्रवाल और नेहा अग्रवाल ने बताया कि घर पर आए दिन सांप देखे जाते हैं। महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर भी मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के लिए आती हैं। मोनू शर्मा और नवीन शर्मा ने वन विभाग से सांपों को पकड़ने की मांग की है।


छह फुट दूर हाईटेंशन लाइन


अनूपशहर निवासी शिवओम गुप्ता और सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके घर के पीछे से 11 हजार की हाई टेंशन लाइन जा रही है। जहां से गंगा से अब करीब छह फुट की दूरी रह गई है। कटाव की वजह से लाइन गिरने का डर है। इससे कोई कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने शासन व प्रशासन से मांग है कि कटाव को रोकने के लिए यहां कोई व्यवस्था की जाए। एसडीओ विद्युत कपिल भारद्वाज ने बताया कि गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के बाद लाल महादेव घाट के नजदीक हाई टेंशन लाइन के खंभों पर टैपिंग कराई गई है। मौके पर जाकर मुआयना किया गया है। अभी किसी प्रकार का खतरा नहीं है। खतरे की आशंका होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed