{"_id":"669e9259b801e4ba9900068d","slug":"ganga-water-crossed-khadar-and-reached-crops-alert-issued-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-119120-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खादर पार कर फसलों तक पहुंचा गंगा का पानी, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खादर पार कर फसलों तक पहुंचा गंगा का पानी, अलर्ट जारी
विज्ञापन
अनूपशहर/नरौरा। गंगा नदी में फिर पानी बढ़ने लगा है। इस समय स्थिति यह है कि गंगा का पानी खादर को पाकर फसलों तक पहुंच गया है। अनूपशहर में घाट की सीढि़यां डूब गईं और आरती स्थल से सटकर पानी बह रहा है। पानी बढ़ने से पशुओं के चारे का संकट गहराने लगा है। पिछले तीन दिन में ढाई फुट पानी बढ़ गया है। पानी अभी और बढ़ने की संभावना है।
अनूपशहर में लाल महादेव घाट पर सड़क की ओर गंगा बढ़ गई है। गंगा खादर क्षेत्र में जंगल से फसलों में भी पानी पहुंच गया है। ऐसे में किसानों के सामने चारे का संकट गहराने लगा है। किसानों को अपनी फसलों की चिंता भी सताने लगी है। बिजनौर बैराज से और पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते और बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। नरौरा गंगा बैराज के जललेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया की बैराज पर सोमवार को कुल पानी की आवक 92301 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 76891 क्यूसेक प्रति सेकंड की जा रही है। गंगा बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 क्यूसेक व पीएलजीसी नहर में 7432 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बैराज पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि जलस्तर सामान्य बाढ़ स्तर से कम है। बुगरासी, अहार और कर्णवास के पास भी गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। अनूपशहर एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि लगातार जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ चौकियाें को सतर्क कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों व अन्य को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।