{"_id":"5f43ffa58ebc3e3ce5602c08","slug":"ganga-river-bulandshahr-news-gbd204249078","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावट के साथ मीडियम श्रेणी बाढ़ के स्तर पर गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौरा बैराज की डाउन स्ट्रीम में उफान लेता गंगा का जलस्तर।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
उतार-चढ़ाव के बीच मीडियम श्रेणी में बना है जलस्तर
विज्ञापन
नरौरा। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही भारी बरसात के कारण नरौरा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर पिछले चार दिनों से हल्के उतार चढ़ाव के साथ मीडियम श्रेणी में बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अभियंता एवं जिला प्रशासन के अधिकारी जलस्तर पर पल-पल की नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण अधिकारी एहतियात बरत रहे हैं।
नरौरा गंगा बैराज के एसडीओ जुल्फिकार खान ने बताया कि सोमवार को गंगा बैराज पर पानी की कुल आवक 161722 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से हो रही है, जबकि बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 147053 क्यूेसक प्रति सेकंड की निकासी की जा रही है। गत दिवस पानी की कुल आवक 183788 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही है थी। नरौरा बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7858 क्यूसेक व पीएलजीसी नहर 6813 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग का बाढ़ नियंत्रण कक्ष हरिद्वार व बिजनौर बैराज से नदी में छोड़ी जा रही जलराशि पर निरंतर नजर बनाए हुए है। बैराज से छोड़ी जाने वाली जल की जानकारी बैराज से निरंतर बाढ़ नियंत्रण कक्ष लखनऊ एवं गंगा नदी से सटे बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, कासगंज, एटा, बदायूं आदि जनपदों के जिला प्रशासन को निरंतर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।