फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga is in spate, instructions to people not to go towards Khadar

Bulandshahar News: गंगा उफान पर, लोगों को खादर की ओर न जाने के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ganga is in spate, instructions to people not to go towards Khadar
अनूपशहर में गंगा में बढ़ा जलस्तर। संवाद
अनूपशहर/नरौरा। गंगा में जलस्तर लगातार उफान पर है। पिछले 24 घंटे में एक फीट से अधिक जलस्तर बढ़ गया। गंगा की खादर की ओर लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए लोगों को खादर की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

अनूपशहर में घाटों की सीढि़यों तक पानी पहुंच गया है। घाट पर दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। नरौरा में गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बैराज पर कुल पानी की आवक 13712 क्यूसिक प्रति सेकंड रही। जो बुधवार को बढ़कर 15979 क्यूसिक प्रति सेकेंड हो गई।
विज्ञापन

बैराज की डाउन स्ट्रीम में 4147 क्यूसिक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पीएलजीसी नहर में 3854 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी जलस्तर सामान्य बाढ़ स्तर से काफी कम है। फिर भी विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी हैं। अनूपशहर एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सबसे अधिक पानी खादर में बढ़ रहा है। इसे देखते हुए लोगों को खादर में न जाने की हिदायत दी जा रही है। पांच जगह बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। लेखपाल, प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, एएनएम, आंगनवाड़ी, आशा, सफाईकर्मी, शिक्षामित्र और अवर अभियंता विद्युत, सिंचाई, लोकनिर्माण और पशुचिकित्सक आदि को भी लगातार सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed