{"_id":"647623d1694042445c010674","slug":"ganga-ghat-echoed-with-the-chants-of-har-har-ganga-bulandshahr-news-c-30-1-119940-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे गंगा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे गंगा घाट
विज्ञापन
अनूपशहर/डिबाई/नरौरा/अहार। जिलेभर के गंगा घाटों पर मंगलवार को गंगा दशहरा पर चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान पुण्य किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों के मुंडन कराए और भगवान सत्यनारायण का व्रत रखते हुए कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्माओं की शांंति के लिए दीपदान भी किया। इस दौरान घाटों पर गंगा मैया के जयकारों की गूंज रही।
गंगा दशहरा पर कर्णवास के अलावा अनूपशहर के मस्तराम घाट, बवस्टर गंज, गंगा रेती, नरौरा में गांधी घाट, बासी घाट, रामघाट और राजघाट, अहार में अवंतिका देवी घाट, ऊंचागांव क्षेत्र में मांडू घाट और भगवानपुर घाट पर श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ पहुंचकर स्नान किया। विद्वानों के अनुसार इसी दिन गंगा जी का अवतरण हुआ था। सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए और सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में कराई जांच
अनूपशहर में मस्तराम घाट पर जेपी अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। जेपी अस्पताल चिट्टा प्रभारी डॉ. सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि जेपी अस्पताल अनूपशहर के सहयोग से स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। श्रद्धालुओं की शुगर व बीपी समेत अन्य बीमारियों की जांच कराई। जेपी ग्रुप के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने कैंप का अवलोकन किया। जेपी यूनिवर्सिटी कुलपति वीपी कल्लीमनी, डॉ. शीशपाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
भगवानपुर घाट पर बंद पड़ा महिला चेंजिंग रूम
बुगरासी में भगवानपुर में पक्का घाट होने के कारण अधिकांश श्रद्धालु यहीं गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। यहां महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बना हुआ है। जेष्ठ दशहरा के अवसर पर चेंजिंग रूम का ताला लगा होने के कारण महिलाओं को भारी परेशानी हुई। हालांकि इस बार गंगा में जल ही नहीं रहा। जहां जल होता था वहां पूरी तरह मैदान नजर आ रहा था। काफी आगे जाकर दूसरे पार पहुंच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
महिलाओं ने किया नारी शक्ति स्नान
सत्य साहिब स्वामी सत्येंद्र महाराज के सत्सास्मी मिशन के तत्वावधान में नारी शक्ति स्नान हुआ। मिशन से जुड़ी महिलाएं कचरी रोड स्थित शनिदेव मंदिर से गौतमबुद्धनगर के गांव चांगौली नहर पर पहुंची और गंगा स्नान कर यहां पर मंत्रोच्चारण व यज्ञ किया। महिला दल की सदस्य शशि ने बताया कि यह आंदोलन महिलाओं को समान अधिकार के लिए चलाया जा रहा है। इसकी शुरूआत कई वर्ष पहले हुई थी।
दिनभर जाम से जूझते रहे श्रद्धालु
अनूपशहर/डिबाई/नरौरा/अहार/बुगरासी। अनूपशहर और कर्णवास समेत अन्य गंगा घाटों को जाने वाले मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते ट्रेफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जाम खुलवाने के लिए सभी मार्गों व चौराहों पर पुलिसकर्मी लगातार मशक्कत करते रहे। कुछ मार्ग पर तो श्रद्धालुओं को जाम लगने के कारण तमाम कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा।
निर्माण कार्य के चलते हुई परेशानी
अहार स्थित मां अवंतिका देवी मंदिर मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर वांगर मोड़ पर अवरोध लगाया हुआ है। यह अवरोधक इसलिए लगाया गया है कि मुकारकपुर पुलिस तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में मंगलवार को जेष्ठ दशहरा पर गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी लाइन लगी रही और श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
गंगा घाटों पर ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर पहुंचे श्रद्धालु
शासन की ओर से ट्रैक्टर-ट्रालियों में लोगों को लेकर जाने पर रोक लगाई हुई है। हाल ही में नरौरा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से उसमें सवार लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। बावजूद इसके जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सजग नहीं हुआ। मंगलवार जेष्ठ दशहरा पर भी गंगा घाटों पर पूरे दिन ट्रैक्टर-ट्रालियों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।