फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gang rape with 13 year old minor in Narora

Bulandshahr: 13 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दुकान पर लेने गई थी सामान; पहले लालच फिर दी धमकी

Mon, 03 Jul 2023 07:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 07:51 PM IST
सार

13 वर्षीय नाबालिग के साथ एक दुकानदार ने एक साथी के संग सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Gang rape with 13 year old minor in Narora
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर समान लेने गई। 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुकान के मालिक ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण को भेज दिया है। हालांकि, अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार देर शाम थाने फूंचकर तहरीर दी। जिसने उसने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी गांव से सटे कस्बानुमा गांव राजघाट स्थित एक परचून की दुकान से रविवार दोपहर को समान लेने गई थी। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद पीड़ित ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी की तलाश शुरू कर दी। उसकी तलाश में दुकान पर पहुंचे तो किशोरी वहां नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटने के दौरान बेटी की चीख की अवाज सुनाई दी। जिस पर पिता और भाई दुकान से लगे दुकानदार पूरन सिंह के घर में घुस गए। वहां, देखा तो वह सन्न रह गए। उनकी बेटी बदहवास अवस्था में थी। वहां दुकानदार और गांव की एक धर्मशाला में रहने वाला आगरा निवासी युवक महेश मौजूद था। 

विज्ञापन

पिता और बेटा किशोरी को लेकर वहां से निकले तो पीडि़ता ने बताया कि उन दोनों ने रुपये का लालच देकर उसे अंदर घर में बुला लिया। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान उसे धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में पीडि़त पिता की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। हालांकि, दोनों नामजद आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी देहात बीबी चौरसिया ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed