{"_id":"5fcd17f38ebc3ecfb30d026e","slug":"gang-rape-case-bulandshahr-news-gbd2098467119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म : धमकी और वीडियो वायरल होने के डर से दो दिन तक दहशत में रही पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म : धमकी और वीडियो वायरल होने के डर से दो दिन तक दहशत में रही पीड़िता
विज्ञापन

बुलंदशहर। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसके वायरल होने के डर से पीड़िता इस कदर दहशत में आ गई थी कि वह दो दिनों तक खामोश रही। जब दर्द असहनीय हुआ तो उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मामला पुलिस तक पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पीड़िता ने शिकायती पत्र में आपबीती बताई।
पीड़िता ने रविवार सुबह परिजनों के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी। उसने बताया कि आरोपियों ने वारदात के दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद उसे कार से सड़क किनारे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़िता इस पूरे प्रकरण की शिकायत अपने परिजनों से तीन दिसंबर को ही कर देती, लेकिन आरोपियों ने उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि इसी डर के कारण वह दो दिनों तक चुप रही। चोटों के जख्म से हो रहे असहनीय दर्द को भी सहती रही। शनिवार देर रात जब दर्द के कारण वह बेहाल हुई तो उसने अपनी आपबीती मां को बताई। उसकी बातों को सुनने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के समक्ष पूरी वारदात बताई और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।
वारदात वाले दिन दोनों के बीच फोन पर हुई थी बातचीत : एसएसपी
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी अकरम समेत अन्य दो आरोपियों को भी दबोच लिया गया है। तीनों को पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थान से पकड़ा है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ तथ्य प्रकाश में आए हैं जो चौंकाने वाले हैं। पीड़िता और आरोपी के फोन कॉल की डिटेल खंगाली गई है। जिसमें दोनों के बीच काफी समय से बातचीत करने और मेसेज भेजने की जानकारी हुई है। वारदात वाले दिन शाम को करीब साढ़े पांच बजे दोनों के बीच फोन पर दो बार बातचीत हुई थी। एक बार कॉल आरोपी के द्वारा की गई थी, जबकि एक बार पीड़िता के द्वारा की गई थी। इस दौरान एक बार करीब 89 सेकंड और दूसरी बार में करीब 15 सेकंड की बातचीत किए जाने की जानकारी है। हालांकि यह सभी चीजें अभी जांच के बाद पूर्ण रूप से स्पष्ट हो सकेंगी।