{"_id":"5fcd18a28ebc3ecfe963ff85","slug":"gang-rape-bulandshahr-news-gbd20981759","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

खुर्जा/छतारी। कस्बा निवासी युवती का पिछले तीन दिसंबर को तीन युवकों ने कार में अपहरण कर लिया। साथ ही आरोपियों ने चलती कार में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात के दौरान की वीडियो बना ली और शिकायत करने पर युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे कार से रास्ते में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रविवार देर शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक दूसरे समुदाय का युवक है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी है।
कस्बा निवासी युवती ने रविवार शाम थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले तीन दिसंबर को वह दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में सफेद रंग की एक कार उसके पास आकर रुकी। आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसे कार में अंदर खींच लिया और अपहरण कर ले गए। इसके बाद आरोपी उसे बैरम नगर रोड पर ले गए और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। साथ ही मामले की कहीं भी शिकायत करने पर आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे रास्ते में ही कार से धक्का देकर भाग गए। आरोप है कि रविवार सुबह फिर से उक्त आरोपी युवक अपने साथियों के साथ घर आया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर में आरोपी अकरम और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार देर शाम पुलिस ने अकरम और उसके दोनों साथी अखिलेश व सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते इलाके में तनाव है।
वीडियो के कारण दो दिन बाद की शिकायत
पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। वहीं, अब पीड़िता ने परिजनों से शिकायत की और आरोपियों की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही युवती को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेज गया है। मुख्य आरोपी अकरम और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी