फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ganesh mahotsave

रंग गुलाल के साथ दी गणपति बप्पा को विदाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
ganesh mahotsave
वलीपुरा नहर पर गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान लगी भीड़। - फोटो : BULANDSHAHR
रंग गुलाल के साथ दी गणपति बप्पा को विदाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। दस दिन तक चले गणेश महोत्सव का समापन रविवार को विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। अनंत चतुर्दशी पर मंगल बुधादित्व योग में श्रद्धालुओं ने गणपति का नगर की गंग नहर में विधि-विधान से विसर्जन किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया और देवा ओ देवा जैस भक्ति गीत गूंजते रहे।
10 सितंबर को नगर समेत जिलेभर के श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विराजमान किया और 10 दिन तक घर-घर पूजा-अर्चना का दौर चला। रविवार को अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को विदाई दी। कोई डीसीएम, ईको गाड़ी, कोई बाइक तो कोई पैदल ही गणपति बप्पा की प्रतिमा को थामे विसर्जन के लिए पहुंचा। औरंगाबाद, गुलावठी, लखावटी, चोला, सिकंदराबाद आदि क्षेत्र से श्रद्धालु ढोल और नगाड़े के बीच गणपति का विसर्जन करने के लिए बुलंदशहर गंग नहर पहुंचे।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में दिन भर लगा रहा जाम
गणेश विसर्जन के लिए मूर्तियां निकलने के कारण नगर के विभिन्न चौराहों से लेकर गंग नहर घाट तक दिनभर जाम जैसे हालात रहे। अधिकतर लोग वाहनों से भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर विसर्जन करने के लिए डीएवी फ्लाई ओवर से गंग नहर तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed